Press "Enter" to skip to content

विकल्प : ये हैं तारणहार विषय जो लगाते हैं स्टूडेंट्स की नैया पार

देश के सभी राज्यों में, 12वीं के बाद स्कूल की पढ़ाई खत्म हो जाती है, यदि आपके कम नम्बर आए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं, आपको कॉलेज में एडमिशन आसानी से मिल जाता है। यदि आप कुछ अलग करना चाहें तो, आप नए विकल्प चुन सकते हैं।

आप मर्चेंट नेवी में अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही साइंस बैकग्राउंड (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) होनी जरूरी है। एंट्रेस एग्जाम पास करने के बाद आप मर्चेंट नेवी के कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आर्टिस्ट

यदि आप क्रिएटिव नेचर के हैं और आपको चीजों को क्रिएटिव तरीके से प्रजेंट करना आता है, तो आप आर्टिस्ट बन सकते हैं। इस विषय के छह महीने से लेकर दो साल तक के कोर्स हैं, जिनमें आप आसानी से प्रवेश पा लेंगे।

होटल मेनेजमेंट

होटल मैनेजमेंट करने के लिए भी आपको केवल 12वीं पास होना ही काफी है। सेल्फ कॉन्फिडेंस और कम्यूनिकेशन स्किल भी इस फील्ड में बेहद मायने रखती है। इस विषय में भी तीन साल तक कोर्स हैं। इसमें सटिर्फिकेट, डिप्लोमा और बैचलर कोर्स करवाए जाते हैं।

आर्किटेक्चर

यदि आपने 12वीं साइंस और मैथ्स है, तो आप आर्किटेक्चर फील्ड के लिए ट्राई कर सकते हैं। इसमें एंट्रेस एग्जाम होता है, जिसे पास करने के बाद प्रवेश पा सकते हैं। अगर आपने पहले से अपना कोई डिजाइन पोर्टफोलियो या प्रोजेक्ट बनाया हुआ है, तो आपके सिलेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं।

More from यूटिलिटीMore posts in यूटिलिटी »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.