Press "Enter" to skip to content

VVKWWV: राज शांडिल्य को सबक सिखाएंगे संजय तिवारी, प्रेस कांफ्रेंस कर बोले- कॉपी करने वालों को जलील करना चाहिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 Sep 2024 03:24 PM IST

फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्देशक राज शांडिल्य पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी करने के आरोप लगे हैं। यह आरोप निर्माता संजय तिवारी ने लगाए हैं। उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राज शांडिल्य ने चोरी के आइडिया पर ताजमहल खड़ा कर लिया। राज शांडिल्य-विक्की विद्या का वो वाला वीडियो-संजय तिवारी – फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार Follow Us

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज से पहले जबर्दस्त चर्चा में हैं। चर्चा इसकी कहानी को लेकर हो रही है। कहानी अच्छी है या बुरी, यह चर्चा का हिस्सा नहीं है, बल्कि बातें इस पर हो रही हैं कि कहानी चोरी की है। साफ कर दें कि फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य पर आरोप हैं कि उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी की है। यह आरोप निर्माता संजय तिवारी ने लगाए हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद संजय तिवारी ने राज शांडिल्य पर यह आरोप लगाया और अब उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि उनका अगला कदम क्या होगा?

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *