Press "Enter" to skip to content

Paris Paralympics: पैरालंपिक शॉटपुट F57 में होकाटो सीमा ने जीता कांस्य, भारत की झोली में पेरिस से अब तक 27 पदक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Sep 2024 01:22 AM IST

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को पूर्व सैनिक ने गौरवान्वित किया है। पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने अपने जीवन का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। होकाटो ने 14.65 मीटर गोला फेंकने के साथ ही कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उनके अलावा इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ईरान के खिलाड़ी यासिन खोसारवी ने जीता, जबकि ब्राजील के खिलाड़ी टीपी दोस संतोष ने रजत पदक अपने नाम करने में सफलता पाई।

Hokato breaks his Personal Best and moves to Top 3 of Men’s Shot Put F57 with a solid throw of 14.65m💪

Army Men Hokato breaking PB at age of 40

Just Incredible Feat 👏🫡 pic.twitter.com/b4JXwqcqeY

— The Khel India (@TheKhelIndia) September 6, 2024 Trending Videos

पेरिस में शान से लहराया तिरंगा, शीर्ष पांच में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात कांटे की टक्कर वाले फाइनल मुकाबले में ईरानी खिलाड़ी ने 15.96 मीटर गोला फेंक कर पैरालंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सिल्वर मेडल जीतने वाले ब्राजील के खिलाड़ी ने 15.06 मीटर गोला फेंका। इसी स्पर्धा में भारत के एक अन्य भारतीय खिलाड़ी भी शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहा। पैरा एथलीट सोमन राणा 14.07 मीटर गोला फेंकने के साथ पांचवें नंबर पर रहे।

40 साल के पैरा एथलीट होकाटो होतोजी सीमा ने अपने प्रदर्शन से न केवल देश को गौरवान्वित किया है, बल्कि अपने जीवन से देश के तमाम युवाओं को भी प्रेरित किया है। उन्होंने 40 साल की आयु में जीवन का सबसे बेहतरीन खेल दिखाया और उम्र को केवल आंकड़ा भर सिद्ध कर दिखाया। इससे पहले शुक्रवार को खेले गए दूसरे मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का दिन शानदार रहा। शुक्रवार को भारत ने ऊंची कूद में एक स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *