Press "Enter" to skip to content

Haryana Polls: आज कई दिग्गज दिग्गज मैदान में, दो मुख्यमंत्री और एक पूर्व CM व पूर्व डिप्टी सीएम भरेंगे हुंकार

सीएम आतिशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नायब सिंह सैनी – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को कई दिग्गज मैदान में उतरेंगे। जिले में एक दिन में दो सीएम, एक पूर्व सीएम और एक पूर्व डिप्टी सीएम प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत शहरी और समालखा की बापौली में रैली संबोधित करेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मंगलवार को पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र में रोड शो करेंगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समालखा अनाज मंडी में रैली संबोधित करेंगे।

आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव एवं पानीपत ग्रामीण प्रत्याशी सुखबीर सिंह मलिक ने बताया एक अक्टूबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना पानीपत ग्रामीण विधानसभा में रोड शो करेंगी। वे सुबह 11 बजे वर्मा चौक से कुटानी रोड की पुलिया तक पैदल रोड शो करेंगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक अक्टूबर को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। वे यहां सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। वे इसके बाद समालखा विधानसभा क्षेत्र की बापौली अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की समालखा अनाज मंडी में रैली होगी। कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अनाज मंडी समालखा में रैली को संबोधित करेंगे।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *