Press "Enter" to skip to content

Govinda: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पूछा गोविंदा का हाल, अस्पताल के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 12:31 PM IST

अभिनेता गोविंदा आज सुबह पैर पर गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें मुंबई के क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा का हाल चाल लेने के लिए कई सितारे पहुंच रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी गोविंदा का हाल पूछा है। गोविंदा – फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा को आज सुबह दुर्घटना में अपने ही हाथ से पैर पर गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा की हालत अब स्थिर है, इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने बयान जारी कर दी है। अपने प्रशंसकों को गोविंदा ने बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। अपने प्रशंसकों के  के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा के साथ फोन पर बात की है।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *