Press "Enter" to skip to content

Delhi: दिल्ली बॉर्डर पर रोके गए सोनम वांगचुक, पुलिस ने करीब 126 लोगों के साथ हिरासत में लिया

सोनम वांगचुक समेत 126 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया – फोटो : X/Sonam Wangchuk

विस्तार Follow Us

लद्दाख के करीब 126 लोगों को दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से हिरासत में लिया है। इनमें जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। ये लोग केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर राजधानी की ओर मार्च कर रहे थे। मार्च को देखते हुए सीमा पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात दिया गया था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने सभी लोगो के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि इन्हें दिल्ली के अलग-अलग थानों में रखा गया है।

उत्तरी-बाहरी जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में धारा 163 लागू है। ऐसे में यह सभी लोग दिल्ली की सीमाओं में एक साथ प्रवेश कर रहे थे। जबकि धारा 163 लागू होने पर 5 या 5 से अधिक लोग एकसाथ इकट्ठा नहीं हो सकते। पुलिस ने सोनम समेत कुल 126 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को दिल्ली पुलिस के अलग-अलग थानों में रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी को देर रात तक हिरासत में रखा हुआ था। इनके खिलाफ धारा 163 का उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।  दिल्ली में धारा 163 लागू करने के साथ साथ अलर्ट भी जारी कर दिया है। सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

30 सितंबर की देर रात सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो मिनट 26 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली की सीमा पर 150 पदयात्रियों के साथ हिरासत में लिया जा रहा है।

I AM BEING DETAINED…
along with 150 padyatris
at Delhi Border, by a police force of 100s some say 1,000.
Many elderly men & women in their 80s and few dozen Army veterans…
Our fate is unknown.
We were on a most peaceful march to Bapu’s Samadhi… in the largest democracy… pic.twitter.com/iPZOJE5uuM

— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) September 30, 2024 बता दें कि यह लोग केंद्र शासित प्रदेश को विशेष दर्जा देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर व राजघाट समेत कई जगहों पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *