Press "Enter" to skip to content

Congress President Election: खरगे के प्रस्तावक होंगे प्रमोद तिवारी, रेस से दिग्विजय हो सकते हैं बाहर

Congress President Election – फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। खबर है कि आज वरिष्ठ नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनाव में ताल ठोंकते नजर आएंगे। वह भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन दावेदारी ठोकेगा, इसकी तस्वीर शाम तक साफ हो जाएगी। 

11:06 AM, 30-Sep-2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक नामांकन चलेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खरगे नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

10:58 AM, 30-Sep-2022

12:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे खरगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनाव लड़ेंगे। वह दोपहर 12:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने की है। वह खरगे की तरफ से प्रस्तावक होंगे। 

10:53 AM, 30-Sep-2022

खरगे से मिले प्रमोद तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तिवारी मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक हो सकते हैं। दरअसल, खरगे के भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की संभावना है। 

10:48 AM, 30-Sep-2022

11 से तीन बजे तक होंगे नामांकन: मिस्त्री कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी मदुसूदन मिस्त्री ने कहा,हम पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कोई भी व्यक्ति आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन फॉर्म जमा कर सकता है। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह के लगभग 11:30 बजे फॉर्म जमा करने की उम्मीद है, वहीं शशि थरूर दोपहर के आसपास आ सकते हैं। 

10:16 AM, 30-Sep-2022

जितने उम्मीदवार, उतना अच्छा: थरूर मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने के सवाल पर शशि थरूर ने कहा, मैं अभी तक सिर्फ अटकलें ही देख रहा हूं। हालांकि, खरगे एक बहुत ही सम्मानित सहयोगी हैं, हमने लोकसभा में एक साथ काम किया है। फ्रेम में अधिक लोगों का होना अच्छी बात होगी। जितने ज्यादा उम्मीदवार, उतना अच्छा रहेगा। 

10:10 AM, 30-Sep-2022

नामांकन से पहले राजघाट पहुंचे थरूर पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। थरूर ने कहा, जब आप एक दौड़ में प्रवेश करते हैं, तो आप जानते हैं कि परिणाम अनिश्चित है, लेकिन आप इस विश्वास के साथ जाते हैं कि आप सर्वोत्तम देंगे। 

विज्ञापन 10:02 AM, 30-Sep-2022

केसी वेणुगोपाल के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह अब कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के घर मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वह मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बाचतीत हुई थी। 

09:58 AM, 30-Sep-2022

थरूर दोपहर को दाखिल करेंगे नामांकन  पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज दोपहर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, हम सभी की विचारधारा समान है, चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो, दोस्ताना मुकाबला, कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं।

09:45 AM, 30-Sep-2022

दिग्विजय और खरगे में 40 मिनट तक चली मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मिलने पहुंचे। दोनाें के बीच करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह मैदान से बाहर हो सकते हैं। हालांकि उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर मध्यप्रदेश से आए समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है।

09:31 AM, 30-Sep-2022

Congress President Election: खरगे के प्रस्तावक होंगे प्रमोद तिवारी, रेस से दिग्विजय हो सकते हैं बाहर दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले वह पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं। खबर है कि खरगे की इस चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *