Press "Enter" to skip to content

मुलायम की तबीयत बिगड़ी : मेदांता की ICU में शिफ्ट, पीएम मोदी-सीएम योगी ने अखिलेश से जाना हाल

मुलायम सिंह यादव – फोटो : अमर उजाला

विस्तार समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। 

दोपहर में जैसे ही पिता मुलायम सिंह की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तत्काल पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इटावा से मुलायम सिंह के भाई अभय राम व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली चले गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का उनका हाल जाना।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *