Press "Enter" to skip to content

Morena Crime: 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी पर एक्शन, 24 घंटे के अंदर घर तोड़ा गया

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के बामोर थाना इलाके की है। मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विस्तार मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में सरकार से लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। घटना के 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने दुष्कर्मी के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

दर्जनों भर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर सहित दुष्कर्मी आरोपी के घर पर पहुंचे। उसके बाद उसे खाली करवाकर बुलडोजर से तोड़ दिया। बता दें कि मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना मंगलवार शाम की है। दुष्कर्म का आरोपी करीब 40 साल का है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। ऐसे में मौका पाकर आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। ऐसे में जब घर पर बच्ची गायब मिली तो मां उसे तलाशने के लिए निकली। इस दौरान झाड़ियों में सिसकने की आवाज सुनाई दी। वहां उसकी बच्ची खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई थी। तत्काल मां ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर हालत में बच्ची को ग्वालियर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज जारी है।

More from मध्य प्रदेशMore posts in मध्य प्रदेश »
More from राष्ट्रीयMore posts in राष्ट्रीय »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.