Press "Enter" to skip to content

Madhya Pradesh: शिवपुरी में रिश्ते शर्मसार, पिता ने किया 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म

विस्तार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने ही अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर डाली। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार मामला इंदार थाना इलाके के इंदार गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले आरोपी शराब पीकर अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। एक दिन उसने पत्नी को पीट कर घर से भगा दिया था। पत्नी अपनी बड़ी बेटी को लेकर मायके चली गई। बाद में आरोपी पति ससुराल पहुंचा और 11 वर्षीय बड़ी बेटी को ले जाने की बात कही। पत्नी आने के लिए राजी नही हुई, लेकिन आरोपी पति बेटी को लेकर आ गया। 

पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को आरोपी पिता शाम के समय घर से बेटी को साथ लेकर निकला, लेकिन कुछ ही दूर जाते ही आरोपी पिता बेटी को एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। हैवान पिता ने धमकी भी दी कि किसी को कुछ बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।  बालिका घर पहुंची और मामा को फोन लगाया। उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। मां ने ससुराल पहुंचकर बेटी को संभाला और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नाबालिग बालिका की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
 

More from मध्य प्रदेशMore posts in मध्य प्रदेश »
More from राष्ट्रीयMore posts in राष्ट्रीय »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.