Press "Enter" to skip to content

प्रकृति : भारत में पर्यावरण पर्यटन का अतुल्य नाम है ‘हैवलॉक द्वीप’

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से ‘हैवलॉक द्वीप’ कुछ दूर स्थित है। यह द्वीप उत्तर-पूर्व में है, जहां राधानगर समुद्र तट पर शिविर लगाने की भी सुविधा उपलब्ध है। पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग का अतिथिगृह ‘डालफिन रिसॉर्ट’ भी उपलब्ध है।

हैवलॉक द्वीप सबसे अधिक पर्यटकों के आवागमन वाला और सबसे लोकप्रिय द्वीप है। इस द्वीप का समुद्र तट एशिया में सबसे सुंदर माना गया है। यहां की विशेषता है समुद्र तट के किनारे-किनारे मैनग्रोव वृक्षों की खूबसूरत कतारें, यह द्वीप एशिया का द्वितीय सबसे लम्बा और मशहूर राधानगर समुद्र तट भी यहीं है।

कौन है हैवलॉक के निवासी

हैवलॉक के कई निवासी सन् 1971 के बांग्लादेश स्वाधीनता युद्ध के दौरान आये शरणार्थी और उनके वंशज हैं, जिन्हें भारत सरकार ने यहां बसाया था। इस द्वीप पर 5 गांव हैं जो कि क्रमशः गोविन्दा नगर, विजय नगर, श्याम नगर, कृष्ण नगर और राधा नगर हैं। भारत सरकार ने यहां पर्यावरण पर्यटन विकसित किया है और अब यहां के तट विश्वप्रसिद्ध हो चुके हैं। टाइम (अमेरिकी अंग्रेजी पत्रिका) ने 2004 में छपे एक अंक में पश्चिमी तट के नम्बर 7 (जो राधा नगर तट भी कहलाता है) को एशिया का सर्वोत्तम तट घोषित किया था।

हैवलॉक का विस्तार 114 वर्ग किलोमीटर में है। हैवलॉक आने के लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं होती है। अंडमान निकोबार का टूरिज्म विभाग यहां ईको टूरिज्म बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हैवलॉक में रहने के लिए कई होटल और रिजार्ट हैं। काफी सैलानी यहां दो दिन गुजारना पसंद करते हैं।

कैसे पड़ा हैवलॉक नाम

इस द्वीप का नाम अंग्रेज़ हुकूमत के प्रधान हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। अंडमान एवं निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से उत्तरी पूर्वी दिशा में स्थित हैवलॉक द्वीप के लिए पोर्ट ब्लेयर से दिन में 2 या 3 बार नियमित समय पर फैरी की सेवा उपलब्ध है। इसकी टिकट लग भग 5 से 8 अमेरिकी डॉलर के आस पास है। जबकि कटमरैन फैरी की टिकट थोड़ी ज्यादा है।

अगर आप समय के पाबंद है तो पोर्ट ब्लेयर से पवन हंस चौपर द्वारा हैवलॉक पहुंच सकते हैं। सैर करते हुए हैवलॉक द्वीप देखना बढ़िया लगता है, सैर करते हुए आप यहां के सुन्दर समुंद्री तट, तटों पर बसे छोटे होटल और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। राधा नगर तट की सफ़द रेत, समुन्द्र का नीला पानी यहाँ के लजीज सीफूड का आनंद लेते आप आराम से अपनी दोपहर काट सकते हैं। राधा नगर तट से थोड़ी दूर एलिफेंट तट है जो यहाँ का एक और पर्यटक स्थल है।

सैलानियों को हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग बहुत पसंद आती है, पर अंड़मान द्वीप का पोर्ट ब्लेयर अच्छे स्पीड बोट और रिकंपैशन चेम्बर से सुसर्जित नहीं है। हेवलोक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग बहुत किफायती है।

More from यात्राMore posts in यात्रा »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.