Press "Enter" to skip to content

स्मृति : गर्मी के मौसम में हनीमून को ऐसे बनाएं यादगार

हनीमून शब्द पहली बार 16वीं सदी में प्रचलन में आया, जब रिचर्ड ह्यूलोट ने इसके बारे में विस्तार से बताया। लेकिन, कई लोगों का मानना है कि रिचर्ड से लगभग 4000 साल पहले बेबीलोन में शादी के बाद न्यू कपल एक खास तरह की रस्म निभाता था, जो काफी हद तक हनीमून की तरह ही थी। उस समय न्यू कपल शर्बत पीते थे, जिसमें शहद मिलाया जाता था और वह दूर कहीं घूमने भी जाया करते थे।

18वीं सदी तक हनीमून का प्रचलन सिर्फ पाश्चात्य देशों तक ही सीमित था। जब अंग्रेज भारत आए तब यह चलन भारत में भी प्रचलित हो गया। शादी के बाद अमूमन न्यू कपल अकेले कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। ऐसे में वो उन स्थानों पर जाते हैं, जिन्हें वो पसंद करते हैं।

गर्म मौसम में ऐसे मनाएं हनीमून

उत्तर भारत में अप्रैल, मई वेडिंग सीजन के लिए जाना जाता है और गर्मी इन दिनों पूरे शबाव पर होती है। ऐसे में न्यू कपल भारत के उन डेस्टिनेशन पर जाकर हनीमून मना सकते हैं, जहां उन्हें गर्म मौसम से राहत मिले। दरअसल, ये हनीमून डेस्टीनेशन सालभर सदाबहार मौसम से सराबोर रहते हैं।

धरती का स्वर्ग कश्मीर में जाए बिना हनीमून की बात अधूरी ही है, यह डेस्टिनेशन सदियों पहले से हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आप कभी भी जाएं एक अलग ही तरह का माहौल और प्राकृतिक सुंदरता निहारते हुए जिंदगी की नई शुरूआत कर सकते हैं। अप्रैल, मई और जून इन तीन महीनों में जहां उत्तर भारत में गर्मी बेतहाशा लोगों को झुलसा रही होती है, उस समय यहां शिकारे की धीमी सवारी करते हुए पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं।

स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन भी है विकल्प

हनीमून के लिए दूसरा बेहतर डेस्टिनेशन माना जाता है नैनीताल, उत्तराखंड की वादियों में वर्फ से ढंका यह शहर झीलों से घिरा है। प्राकृतिक सौंदर्यता और मनमोह लेने वाले पंछियों की आवाजें यहां की पहचान हैं। भारत से कई लोग यहां हनीमून ट्रिप के लिए आते हैं, क्यों कि यहां स्पिरिचुअल टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि हनीमून ट्रिप को बेहतर बनाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए ही है।

हनीमून ट्रिप के लिए मनाली भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। मनाली हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के पास व्यास नदी की घाटी में स्थित शहर है। हनीमून के लिए परफेक्ट, मनाली हमेशा ही एक रोमेंटिक जगह रही है। ऊंची वादियां, बर्फ से ढकी चोटियां और नदी में साफ बहते पानी के बीच न्यू कपल एक यादगार हनीमून ट्रिप के साथ बेहतरीन यादें हमेशा के लिए यहां से ले जा सकते हैं।

More from यात्राMore posts in यात्रा »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.