Press "Enter" to skip to content

अनुमान : ‘कीमिया दर्शन’ से जानें क्या हैं आपकी समस्याएं और उनका समाधान

दिशानिर्देश: चित्र को ध्यान से देखें यहां क्रमशः शेर, रेत घड़ी, चंद्रमा, चाबी, हम्सा हैंड के चिन्ह मौजूद हैं। पहली नजर में कोई भी एक आकृति चुनें जो आपको पसंद आती हो, यह आकृति वर्तमान जीवन में चल रही आपकी समस्याओं और समाधान के बारे में इंगित करती हैं।

कीमिया दर्शन के अनुसार हर इंसान में एक छिपी हुई प्राकृतिक शक्ति होती हैं, जिन्हें कीमिया दर्शन पद्धति से जान सकते हैं। यह चिन्ह आपकी हर समस्या और समाधान की ओर इंगित करते हैं। आलेख के आरंभ में आपने दिशानिर्देश पढ़ ही लिए होंगे। अब जो भी चिन्ह आपने चुना है, उसके बारे में यहां जानें…

1. शेर

शेर शौर्य का प्रतीक है। वैदिक ज्योतिष में इसे सूर्य के समान माना जाता है और सूर्य से प्रभावित राशि सिंह को इससे प्रतीकात्मक रूप में दिखाया जाता है। इसे चुनने का अर्थ है कि आपको अपने भाग्य के साथ थोड़े समझौते करते हुए चलने की जरूरत है।

समस्या: आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़े सुधार करने की आवश्यकता है। शक्ति का प्रतीक होने के कारण यह आपके अंदर हावी होने की आदत को भी दिखाता है। आप अपनी शर्तों पर जी सकते हैं और यही आपको पसंद भी है, लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ से आप खुद को दबा हुआ महसूस करते हैं। इसलिए आप खुद भी थोड़े संशय में हैं।

यह भी पढ़ें : अनुभव / विचारों और शरीर से नहीं, पहचान से बनाएं जीवन

समाधान: निराश ना हों, ये हालात इसलिए आए क्योंकि आपको अपने जीवन में कुछ चीजें बोझिल सी लगने थीं और आप इन सबसे निकलना चाहते थे। शायद इसीलिए आपने कुछ गलतियां की हों। जिस दिन आप इसे स्वीकार कर लेंगे उस दिन आप इस बोझ से भी उबर पाएंगे और अपनी पूरी क्षमता का फिर से इस्तेमाल कर पाएंगे।

2. रेत घड़ी

बदलते वक्त का प्रतीक होती है रेत घड़ी और यह दिलाती है कि संसार में सब कुछ चल रहा है रुकता नहीं इसलिए आप भी चलते रहिए रुकिए नहीं। रेत घड़ी से आशय है कि आप अपने सफर पर चलते रहिए यही ‘समय-चक्र’ है।

समस्या: आप खुद को किसी हालात में फंसा हुआ पाते हैं। यह वर्तमान में चल रही कोई परेशानी हो सकती है या अतीत का कोई कड़वा अनुभव भी हो सकता है। आप अपने उस अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इसके कारण आपमें उदासी, चिंता और निराशा के भाव आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : रिपोर्ट / इंसानियत के लिए भारत और चीन कर रहे हैं कुछ ऐसा

समाधानः जिंदगी में अच्छा-बुरा वक्त आता रहता है। आपको इस बात को समझने की जरूरत है, केवल आप और सिर्फ आप ही अपने दुख से बाहर निकल पाने का सामर्थ्य रखते हैं और आप उससे जरूर निकल जाएंगे। इसलिए कर्म करते रहिए और उम्मीद का दामन थामे रहिए।

3. चंद्रमा

चंद्रमा से आशय भावनाओं से रिश्तों से होता है। यह व्यक्ति को रहस्मय बनाता है।

समस्या: आपके मन में चल रही किसी तरह की उलझन है। इसलिए आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। यह आपके मन में चल रही किसी नफरत, गुस्से, ग्लानि की भावना भी हो सकती है या किसी काम को करने की धुन भी हो सकती है।

समाधान: शांत रहें और भावनाओं को अपनों के साथ बांटे। अपनी बनाई दुनिया यानी रहस्यों से बाहर निकलें और खुशियां बांटे ऐसा करने पर आपके अंदर चल रहा द्वंद खत्म हो जाएगा और आप पहले से खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें : डिग्री और अनुभव ही नहीं जॉब के लिए ये भी है जरूरी

4. चाबी

अध्यात्म में चाबी को पथप्रदर्शक के तौर माना जाता है। यह जिंदगी में सही और गलत रास्ते की ओर इंगित करती है।

समस्या: यदि आपने चाबी को चुना है तो यह आपके मन में चल रहे किसी सवाल की ओर इशारा करता है. जिसका आप किसी भी तरह जवाब ढूंढना चाहते हैं। आप संशय में हैं. लेकिन इसका जवाब कैसे ढूंढें यह भी समझ नहीं पा रहे हैं। इस कारण से आप सही निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करते हैं।

समाधान: आपको मानसिक रूप से आपको तरोताजा होने की जरूरत है। घूमनें जाएं और पानी अधिक से अधिक पीएं वह इसलिए कि पानी शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है, जो आपको तरोताजा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

5. हम्सा हैंड

हम्सा हैंड शैतीनी शक्तियों से जुड़ा है, यदि आपने ऊपर दिए गए चित्र में इसे पसंद किया है तो इससे क्या समस्या और क्या समाधान है। इस बारे में पढ़कर खुद ही तय करें।

समस्या:प किसी शैतानी शक्ति या कहें नकारात्मक सोच का शिकार हो चुके हैं और आप उससे निकल सकने के लिए व्याकुल हैं। आपके जीवन में अचानक घट रही कुछ अनचाही घटनाओं से आपको इसके संकेत भी मिल रहे हैं।

समाधान: जिंदगी में अच्छे और बुरे हालात के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं। लेकिन खुद को मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अपने हालतों पर काबू रख पाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी कमजोरियों पर काबू पाएं और अपनी गलतियों के लिए खुद को माफ करना सीखें।

यह भी पढ़ें : बेहतर करियर की है चाहत तो 12वीं बाद करें ये शार्ट टर्म कोर्स

यह आपके अंदर हर किसी के लिए एक प्रेम या कहें अपनत्व की भावना लाएगी और नकारात्मक प्रभावों से आप मुक्त हो सकेंगे। ऐसे में आपके हालात पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकेंगे।

More from संस्कृतिMore posts in संस्कृति »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.