Press "Enter" to skip to content

Nick Jonas Birthday: प्रियंका से पहले इन लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं निक, 14 की उम्र में हुआ था पहला प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Sep 2022 07:30 AM IST

हॉलीवुड सिंगर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज अपनी 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। निक जोनस अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनका जन्म साल 1992 में अमेरिकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के घर पर हुआ था। निक का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। महज 13 साल की उम्र में निक जोनस ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। 

साल 2016 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम रिलीज हुआ था। जिसके बाद इनके बैंड को डिज्नी चैनल पर खूब सफलता मिली थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस के चार अन्य महिलाओं के साथ भी अफेयर थे। निक जोनस को पहली बार प्यार तब हुआ, जब वह सिर्फ 14 साल के थे। निक जोनस की पहली प्यार थीं डिज्नी स्टार और अमेरिकन सिंगर ऐक्ट्रेस माइली साइरस। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद कबूल किया था कि माइली वह पहली लड़की थीं जिन्हें उन्होने किस किया था। साल 2006 जून से लेकर दिसंबर 2007 तक वह इस रिलेशनशिप में रहे।

इसके बाद निक जोनस की लाइफ में साल 2008 में फिर एक नई एंट्री हुई। इस बार उन्हें सेलेना गोमेज से प्यार हुआ। सेलेना निक के एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा थीं। साल 2011में निक जोनस को ऑस्ट्रेलिन सिंगर डेल्टा गुडरेम से प्यार हुआ। 10 महीने मुश्किल से चला यह रिश्ता साल 2012 फरवरी में खत्म हो गया था। डेल्टा, निक से उम्र में करीब 8 साल बड़ी थीं।

साल 2013 में निक की फैशन जगत की पॉप्युलर मॉडल ओलिविया कल्पो से नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि दो साल तक यह रिश्ता चला और साल 2015 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद निक की जिंदगी में आईं प्रियंका चोपड़ा। निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद निक ने साल 2018 में शादी की थी। प्रियंका निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला दोनों के बीच कभी भी दीवार नहीं बना। दोनों बेहद ही शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रहे हैं। 

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *